Blog

Arogya Sanjeevani: यह है सभी के लिए एक स्टैंडर्ड स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, जानिए मुख्य बातें

 BY HEALTHINSURANCEADVISOR

कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में हर किसी को अपने स्वास्थ्य की फिक्र है। अनचाहे मेडिकल आपातकाल की स्थिति में आपको स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऐसी आपात स्थिति आने पर आपको और आपके परिवार को आर्थिक संकट से बचाने का काम करती है। भारत में स्वास्थ्य बीमा के बेहद कम विस्तार को देखते हुए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) एक मानक हेल्थ कवर पॉलिसी लेकर आया है, जिसकी पेशकश सभी सामान्य और स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं द्वारा जरूर की जानी चाहिए। यह मानक हेल्थ पॉलिसी आरोग्य संजीवनी है।

कुछ इंश्योरेंस कंपनियों जैसे Hdfc Ergo, Max Bupa , Star Health , SBI General और Manipal Cigna ने अपने यहां इस प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है और जल्द ही दूसरी इंश्योरेंस कंपनियां भी ऐसा करने वाली हैं।

आइए जानते हैं आरोग्य संजीवनी (Arogya Sanjeevani Policy) पॉलिसी में क्या खास बातें हैं।

1. जो भी इंश्योरेंस कंपनियां इस पॉलिसी की पेशकश करेगी, उन सभी के यहां इस पॉलिसी का नाम और कवरेज सब एक जैसा ही होगा। साथ ही को-पेमेंट और सब-लिमिट्स भी एक जैसी ही होगी।

2. यह पॉलिसी इंडिविजुअल और फैमिली फ्लॉटर दोनों आधार पर उपलब्ध होगी।

3. यह पॉलिसी एक साल के लिए है। इसका मतलब है कि पॉलिसी धारक लगातार पॉलिसी का लाभ लेने के लिए इसका हर साल नवीकरण करा सकेगा।

4. आरोग्य संजीवनी कम से कम एक लाख और अधिकतम पांच लाख के बीमा की पेशकश करती है।

5. दूसरी अन्य हेल्थ पॉलिसीज की तरह ही आरोग्य संजीवनी भी 30 दिनों के न्यूनतम प्रतिक्षा समय और डिजीज स्पेसिफिक प्रतिक्षा समय के साथ आती है।

6. इस मानक पॉलिसी में पॉलिसीधारक को पोर्टेबिलीटी की सुविधा भी दी जाती है।

7. आरोग्य संजीवनी हेल्थ पॉलिसी में दांतों के उपचार और प्लास्टिक सर्जरी भी कवर होती है, बशर्ते यह किसी बिमारी या चोट के कारण जरूरी हो।

8. इस पॉलिसी में मातृत्व से संबंधित उपचार, वजन कम करना, बांझपन, लिंग परिवर्तन, साहसिक खेल और कानून के उल्लंघन या युद्ध कं चलते हुए खर्च पर कवरेज नहीं दी जाती है। साथ ही इस पॉलिसी में ओपीडी के खर्चों की भी कवरेज नहीं होती है।

9. आरोग्य संजीवनी अन्य दूसरी तुलनात्मक हेल्थ पॉलिसीज की तुलना में सस्ती होती है। उदाहरण स्वरूप एक 35 साल के व्यक्ति के लिए 5 लाख का बीमा HDFC Ergo में 6,755 रुपये के प्रीमियम पर हो जाता है।

Call at 7015143936 to know more about other conditions

Leave a Reply