पॉलिसी ऑडिट, रिव्यू और वार्षिक क्लेम गाइडेंस — ₹1,499/वर्ष
आपने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ली हुई है। लेकिन क्या आप सच में यह जानते हैं कि वो पॉलिसी सही है या नहीं?
ज़्यादातर भारतीयों को अपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की गलतियाँ तब पता चलती हैं — जब क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
यह पैकेज उन लोगों के लिए है जिनके पास पहले से पॉलिसी है — और वो चाहते हैं कि कोई विशेषज्ञ उनकी पॉलिसी को एक बार ठीक से जाँचे, कोई मेडिकल इमर्जेंसी आने से पहले।
(यह सेवा पूरी तरह परामर्श आधारित है। हम आपकी पॉलिसी में मौजूद संभावित गलतियाँ और कमियाँ पहचानने की कोशिश करते हैं — लेकिन यह गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर गलती पकड़ में आएगी, और यह भी नहीं कि जो गलती पकड़ में आए वो सुधारी जा सकेगी।
कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जो पॉलिसी लेने के बाद सुधारी नहीं जा सकतीं — यह बीमा कंपनी की शर्तों और नियमों पर निर्भर करता है, हम पर नहीं।
क्लेम गाइडेंस के संदर्भ में — हम आपको सही प्रक्रिया और दस्तावेज़ों की जानकारी देते हैं। लेकिन क्लेम स्वीकार होगा या नहीं, यह पूरी तरह बीमा कंपनी और TPA का निर्णय है। किसी भी क्लेम के अस्वीकार होने, आंशिक भुगतान होने, या देरी होने की स्थिति में Health Insurance Sahi Hai की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
हम आपके साथ हैं — सही जानकारी देने के लिए, सही दिशा दिखाने के लिए। फैसला लेना और उसे अमल में लाना आपकी और बीमा कंपनी की ज़िम्मेदारी है। )
इस वार्षिक पैकेज में क्या शामिल है:
1. पूरी पॉलिसी का ऑडिट
हम आपकी मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को उसी तरह देखते हैं जैसे एक डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट देखता है। हम उन गलतियों, कमियों और खतरनाक क्लॉज़ को ढूँढते हैं जो क्लेम के समय परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
इसमें हम जाँचते हैं:
- पॉलिसी लेते समय की गई गलत या अधूरी जानकारी
- आपकी उम्र, परिवार और शहर के हिसाब से सम इंश्योर्ड सही है या नहीं
- ऐसे क्लॉज़ जो क्लेम रिजेक्शन या आंशिक भुगतान का कारण बन सकते हैं
- एजेंट द्वारा की गई गलतियाँ जो आपको पता भी नहीं हैं
- आपकी मौजूदा पॉलिसी आपकी असली ज़रूरत से मेल खाती है या नहीं
हम आपको सब कुछ साफ-साफ बताएँगे — जो गलतियाँ सुधर सकती हैं और जो नहीं सुधर सकतीं — बिना कुछ छुपाए।
2. ज़रूरत के आधार पर विश्लेषण और व्यक्तिगत सुझाव
ऑडिट के बाद हम आपकी असली ज़रूरत का विश्लेषण करते हैं — आपको कितना सम इंश्योर्ड चाहिए, किस तरह की पॉलिसी सही रहेगी, और क्या आपकी मौजूदा पॉलिसी आपके लिए उपयुक्त है।
आपको 3 से 5 ऐसी पॉलिसी के सुझाव मिलते हैं जो आपकी प्रोफ़ाइल के अनुसार सबसे सही हों।
उसके बाद फैसला पूरी तरह आपका है। आप चाहें तो:
- अपनी मौजूदा पॉलिसी जारी रख सकते हैं
- पॉलिसी में बदलाव करवा सकते हैं
- किसी बेहतर पॉलिसी में पोर्ट कर सकते हैं
- किसी दूसरे प्लान में माइग्रेट कर सकते हैं
हम पॉलिसी नहीं बेचते। हम कोई कमीशन नहीं लेते। आप किसी भी बीमा कंपनी से, किसी भी प्लेटफ़ॉर्म से, किसी भी एजेंट से खरीद सकते हैं — आपकी मर्ज़ी, आपका फैसला।
3. एक साल तक क्लेम गाइडेंस सपोर्ट
खरीदारी की तारीख से 12 महीने तक — जब भी अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आए या क्लेम की स्थिति बने — आप हमसे फोन पर गाइडेंस ले सकते हैं।
हम बताएँगे:
- कौन से दस्तावेज़ तैयार करने हैं और कैसे
- कैशलेस या रीइम्बर्समेंट — आपके केस में क्या बेहतर रहेगा
- TPA की क्वेरी का जवाब कैसे दें
- क्लेम में कोई पेचीदगी न आए इसके लिए क्या करें
यह फोन पर गाइडेंस है — हम बीमा कंपनी या TPA से आपकी तरफ से बात नहीं करते, और क्लेम सेटलमेंट की गारंटी नहीं देते।
यह पैकेज किनके लिए है:
- आपने 1 से 5 साल पहले किसी एजेंट से पॉलिसी ली और कभी रिव्यू नहीं कराई
- आपको भरोसा नहीं है कि क्लेम के समय पॉलिसी काम आएगी
- आपको लगता है एजेंट ने प्रपोज़ल फॉर्म भरते समय कोई गलती की होगी
- आप बिना किसी बिक्री के दबाव के निष्पक्ष सलाह चाहते हैं — जारी रखें, पोर्ट करें या अपग्रेड करें
- आप चाहते हैं कि इस साल अस्पताल जाने की नौबत आए तो कोई भरोसेमंद व्यक्ति फोन पर उपलब्ध हो
₹1,499 प्रति वर्ष · निष्पक्ष · फी-आधारित · कोई कमीशन नहीं, कोई स्वार्थ नहीं
संतुष्ट न हों तो 100% रिफंड — बिना किसी सवाल के।
Amitabh –
Frankly, at first, I was a bit reluctant to engage a fee-based health insurance consultant. After all, when everything is available online for Free on Internet, why to pay for the advice. But later, I realized that there is a lot of information (unrequired) available around, which confuses rather than convince you. So, it’s wise to have a professional mentor by your side. I was following HealthInsuranceSahiHai.com’s YOUTUBE CHANNEL for quite some time. I liked his thought process and decided to try his services.
To my surprise I found out that his first aim was to make his clients gain awareness about health insurance education, and in that he was very patient as well as sincere. His ultimate objective is to make things understandable and clear to the client, he believes in simplicity and makes sure that complications stay away from you. His help in goal setting, knowing me and my family’s risk, knowing when to disagree and why…has made my health insurance policy selection quite simple and effective. Rather than googling and confusing myself with the different reviews and articles, I get Filtered information, which is more important for me. Now I know where to go for all my health insurance doubts